CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   6:58:33

AI की मदद से लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार

24-08-2023

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी को आसन तो बना रहा है लेकिन साथ ही इसके कई नकारात्मक परिणाम भी आए दिन सामने आते रहते है। हाल ही में खबरे आ रही थी जहा एआई का इस्तेमाल करके लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाई जाती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पालघर से सामने आया है। यहां पुलिस ने दो लडको को गिरफ्तार किया है जिन पर एआई की मदद से लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।

आए दिन हमारे सामने एआई से होने वाले फायदे और नुकसान के किस्से सामने आए है। बीते कई दिनों से लड़कियों के साथ होने वाले इस अपराध की खबरे भी सुर्खियों में रही है। वही महाराष्ट्र के पालघर में एक पुलिसकर्मी के दो बेटो को लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं जब लड़कियों ने इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मार पीट भी की। जिसके बाद इस घटना की शिकायत लड़कियों ने दर्ज करवाई। पालघर पुलिस की माने तो ये राज्य का पहला ऐसा मामला है जिसमे इस तरह एआई का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाए गए। बता दे, इन आरोपियों की उम्र महज 19 और 21 साल है।

इन दोनो आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों पर एआई का इस्तेमाल कर उनके फेक अश्लील विडियोज बनाए थे। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो की धाराएं लगाते हुए केस दर्ज किया है।