जापान की 13 साल की मोमिजी निशया ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। वह ‘खेलों के महाकुंभ’ में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 13 साल 330 दिन की उम्र में महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 13 साल मोमिजी स्केटबोर्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली एथलीट भी बनीं। स्केटबोर्ड को पहली बार इसी ओलंपिक में शामिल किया गया है। इस इवेंट में ब्राजील की रेसा लील ने रजत पदक जीता है। वह भी 13 साल की हैं। वहीं कांस्य पदक भी जापान की फुना नाकायामा ने जीता है। नाकायामा की उम्र 16 साल है।
More Stories
वक्फ कानून पर संग्राम ; सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी और मुस्लिम समाज की नाराज़गी, लेकिन क्या समाधान की कोई राह है?
अयोध्या में राम मंदिर की नई शोभा : संत तुलसीदास की प्रतिमा से सजा श्रीराम जन्मभूमि परिसर
भारतीय रेलवे में पहली बार: पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू हुआ ऑनबोर्ड ATM सेवा का परीक्षण