फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) को ₹401.7 करोड़ के अनपेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के दौरान डिलिवरी चार्ज कलेक्शन पर बकाया टैक्स के लिए मिला है।
GST डिपार्टमेंट की ओर से जोमैटो को यह नोटिस 26 दिसंबर को मिला है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में इस बात जानकारी दी है। हालांकि जोमैटो ने कहा है कि डिलिवरी चार्जेज पर वह किसी भी तरह के टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं है।
ये भी पढ़ें – साइकिल पर आए Zomato Boy की लगी लॉटरी
क्योंकि, डिलीवरी चार्ज डिलीवरी पार्टनर्स के बिहाफ पर कलेक्ट किया जाता है। कॉन्ट्रैक्चुअल टर्म और कंडीशन के मुताबिक डिलीवरी पार्टनर कस्टमर्स को यह (डिलीवरी) सर्विस देते हैं, ना कि कंपनी को। जोमैटो ने बताया है कि वह नोटिस का जवाब देने के लिए लीगल सलाह ले रही है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा