CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 8   10:19:02

Life Tips: क्या आप भी है अपनी इन आदतों से अंजान, तो हो जाएं सावधान!

Life Tips: हमारी कई ऐसी आदतें होती है जिनसे हम अंजान होते हैं, और यहीं आतदें हमारे शरीर को अस्वस्थ्य बनाने में भागीदारी निभाती है। आपमें से कई ऐसे लोग होंगे जो अपना वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत करते होंगे। इसके बाद भी आपका वजन घटने का नाम नहीं ले रहा है। यदि आप वास्तव में अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको यह जानना होगा कि आपको मोटा बनाने का असल कारण क्या है। यहां उन चीजों की लिस्ट दी गई है जो आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं।

अपर्याप्त नींद

यदि आपकी नींद की दिनचर्या अव्यवस्थित है, तो सबसे पहले आपको इस पर काम करने की जरूरत है। रात को सोने और सुबह उठने के समय का आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आपकी नींद की कमी के किसी भी कारण का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए। आपको आश्चर्य हो सकता है लेकिन नींद आपको कैलोरी जलाने में मदद कर सकती है। एक रिसर्च के अनुसार जो लोग पर्याप्त नींद लेते हैं वे प्रतिदिन लगभग 300 कैलोरी जला सकते हैं। इसलिए समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं।

अव्यवस्थित आहार

जी हां, आपकी बेतरतीब डाइटिंग से वजन कम होने की बजाय बढ़ता है। भूखे मरने के बजाय ऐसा भोजन करना जरूरी है जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करें। बहुत लंबे समय तक भूखे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर फैट को कम करने के बजाय जमा करने लगता है। परिणामस्वरूप वजन में कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

कोई तनाव या परेशानी नहीं

किशोर जीवन भी अक्सर तनावपूर्ण होता है। जब आप टेंशन में होते हैं तो आपका शरीर अधिक कोर्टिसोल और इंसुलिन का उत्पादन शुरू कर देता है। परिणामस्वरूप, भूख बढ़ जाती है। जिसमें कुछ मीठा खाने की इच्छा अधिक होती है जैसे मीठा या चॉकलेट या जंक फूड। अक्सर महसूस होता है कि बेचैनी के कारण आपको लगातार भूख लगती रहती है। ऐसे में लगातार कुछ न कुछ खाते रहने से मोटापा बढ़ने लगता है।

ये भी पढ़ें – यदि 50 साल तक दिखना चाहते हैं जवान, तो अपने खाने में करें इसका सेवन

बिंग ईटिंग या जंक फूड खाना

किसी भी समय और बार-बार खाने की आदत को बिंज ईटिंग कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप टीवी देखते समय कुछ खाते हैं तो अक्सर ऐसा होता है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप क्या खा रहे हैं। परिणामस्वरूप, ज़्यादा खाना खाने लगता है। अतिरिक्त भोजन शरीर में फैट में परिवर्तित हो जाता है। यदि आप जंक फूड बहुत ज्यादा खाते हैं तो भी इससे मोटापा जरूर बढ़ता है।

शारीरिक गतिविधि का अभाव

आप सभी इस बात से सहमत होंगे कि आप पहले की तरह शारीरिक गतिविधि नहीं कर रहे हैं। टीवी , फोन की आदत आपको आलसी बनाती जा रही है। इस प्रकार गतिहीन जीवनशैली मोटापे को निमंत्रण देती है। प्रतिदिन खुले मैदान या पार्क में टहलने की आदत बना लें, लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्माल करें। र के छोटे-छोटे काम भी करने की आदत डालें। इनमें से प्रत्येक बिंदु पर काम करें और फिर देखें कि आप फिर से कितने फिट और फाइन हो जाते हैं।