CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   10:46:47
Gujarat Drinking Water

गुजरात के इन 25 जिलों का भूजल जानलेवा, यह रिपोर्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है। यह न केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि सभी जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और पर्यावरण के लिए भी अनिवार्य है। मानव शरीर का लगभग 60% हिस्सा जल से बना होता है, और इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। जल हमारी दैनिक आवश्यकताओं से लेकर कृषि, उद्योग और ऊर्जा उत्पादन तक हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है। और यदि हम कहे कि आप जिस राज्य में रहते हैं वहां का जल आपको फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा रहा हो तो!!!जी हां हालही में केंद्रीय भूगर्भ जल बोर्ड ने अपने एक रिपोर्ट का खुलासा किया है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

गुजरात के 25 जिलों में भूगर्भ जल में हानिकारक रसायन, तत्व और केमिकल पाए गए हैं, जो हृदय से संबंधित बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। इन जिलों में अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, बनासकांठा, कच्छ, महेसाणा, छोटा उदेपुर और जामनगर जैसे जिले शामिल हैं। केंद्रीय भूगर्भ जल बोर्ड द्वारा जारी ‘एनुअल ग्राउंड वॉटर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के अनुसार, राज्य में लिए गए 632 सैंपल में से 124 यानी 20% भूगर्भ जल में हानिकारक तत्व पाए गए हैं।

हानिकारक तत्व और बीमारियां
भूगर्भ जल में इलेक्ट्रिक कंडक्टिविटी का स्तर 3000 μS/cm से अधिक पाया गया है, जिससे जल में क्षारता और विभिन्न रसायनों का स्तर बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार:

  • 20% भूगर्भ जल में क्षारता
  • 14% में फ्लोराइड
  • 18% में नाइट्रेट
  • 10% में क्लोराइड

इन तत्वों के कारण हड्डियों की बीमारियां, त्वचा रोग, बेहोशी, कैंसर और हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

चार जिले ओवर-एक्सप्लॉइटेड
चार जिले ऐसे हैं जहां भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हुआ है:

  • बनासकांठा: 120%
  • पाटण: 112%
  • महेसाणा: 110%
  • गांधीनगर: 103%

राज्य की स्थिति
राज्य में 27% क्षेत्र का भूगर्भ जल संकटग्रस्त है:

  • 9% अति-शोषित
  • 4% गंभीर
  • 9% सेमी-क्रिटिकल
  • 5% अधिक क्षारता वाले क्षेत्र

भूगर्भ जल की गुणवत्ता खराब होने के चार मुख्य कारण बताए गए हैं:

  1. औद्योगिकीकरण: उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण जल दूषित हो रहा है।
  2. खेती: अधिक उर्वरक और कीटनाशकों के उपयोग से जल की स्थिति बिगड़ी है।
  3. शहरीकरण: बढ़ते कचरे का सही निपटान न होने से जल प्रदूषित हो रहा है।
  4. जलवायु परिवर्तन: बदलते मौसम के पैटर्न ने भी प्रभाव डाला है।

ये भी पढ़ें – गुजरात सरकार की बड़ी घोषणा, 23 IPS अधिकारियों के बाद अब 26 IAS अधिकारियों के प्रमोशन, देखे List

भारत के शीर्ष प्रदूषित भूगर्भ जल वाले राज्य (%)

  • राजस्थान: 49%
  • दिल्ली: 23%
  • गुजरात: 20%
  • कर्नाटक: 14%
  • आंध्र प्रदेश: 10%

हानिकारक तत्व और उनके प्रभाव

  • नाइट्रेट: ब्लू बेबी सिंड्रोम
  • क्लोराइड: आंख-नाक की जलन
  • फ्लोराइड: हड्डियों की समस्या
  • आर्सेनिक: कैंसर
  • क्षारता: हृदय रोग

यह रिपोर्ट न केवल जल संकट को उजागर करती है बल्कि जल संरक्षण और प्रदूषण रोकथाम के त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल देती है।