CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   2:58:10
World Environment Day

World Environment Day: “पौधा एक लगाएं, जन्मदिन मनाएं”, VNM फाउंडेशन की अनोखी मुहीम

World Environment Day:  आज 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर VNMफाउंडेशनने ” पौधा एक लगाएं, जन्मदिन मनाएं” मुहीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम VNM फाउंडेशन और VMC के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।

World Environment Day

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में, वडोदरा महानगरपालिका (VMC) की मेयर पिंकी सोनी, उप मेयर चिराग बारोट, स्थायी समिति अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री और शहर के कई नगर सेवकों ने शिरकत की। इन विशिष्ट अतिथियों ने पौधारोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की थीम ” पौधा एक लगाएं, जन्मदिन मनाएं” रखी गई थी। इस अनोखी थीम के अंतर्गत, प्रतिभागियों को न केवल पौधारोपण करने का मौका मिला, बल्कि उनके जन्मदिन को भी हरे-भरे तरीके से मनाया गया। इस थीम ने लोगों के बीच एक खास उत्साह और जोश पैदा किया, जिससे सभी ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया।

VNMF के कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे थे। हर आयु वर्ग के लोग इस पहल में शामिल हुए, जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विशेषज्ञों ने पौधों की देखभाल और उनके महत्व के बारे में जानकारी भी दी।

पेड़ लगाकर मनाएं अपना जन्मदिन

इस कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण था जन्मदिन का जश्न। जिन लोगों का जन्मदिन आज 5 जून को था, उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन सभी ने अपने जन्मदिन को पौधारोपण करके मनाया। इस पहल ने जन्मदिन को यादगार और अर्थपूर्ण बना दिया। इतना ही नहीं VNM चैनल ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया, जिससे वे लोग भी इस पहल का हिस्सा बन सके, जो स्थल पर नहीं पहुंच सके थे। इस पहल ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी और लोगों ने इसे सराहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद के साथ उन्हें ग्रिनआर्मी का बेच दिया गया जिसे इस धरती की सुरक्षा के लिए वे ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें।  इस कार्यक्रम ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने (Climate change ) और समाज को हरियाली की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। VNM चैनल और फाउंडेशन ने यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। VNM चैनल का यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय में और भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। हमारी मुहीम से आप भी जुड़ सकते हैं। इसके लिए केवल आपकों https://forms.gle/KLZmDAPJXfx7pEjL9 इस लिक पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना है। ‘लाखों लोग, छोटी कोशिश, बड़ा परिवार्तन’ यदि हम सब मिल कर प्रयत्न करेंगे तो हम आपनी पृथ्वी को और ज्यादा सुंदर बना सकते हैं।