CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

आज मनाया जा रहा है World Bicycle Day

03-06-2023, Saturday

आज 3 जून को World Bicycle Day मनाया जाता है। आज के दिन को मनाने का उद्देश्य लोगो को साइकिल से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक करना है। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कार, स्कूटी और कई इनोवेटिव व्हीकल्स आ गई है, जिससे हम बिना ज्यादा मेहनत किए सफर कर लेते है। लेकिन उसमे हमारे शरीर पर ज्यादा जोर ना पड़ने की वजह से, मोटापा बढ़ने यानी वजन बढ़ने के काफी चांसेज रहते है। वही साइकिल चलाने पर हमारे शरीर पर जोर पड़ने की वजह से शरीर की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है। जिसके अपने कई फायदे है।इसीलिए आज के दिन वर्ल्ड बाइसाइकिल डे मनाया जाता है ताकि लोगो को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में बता कर जागरूक किया जा सके।

इस दिन को मनाने का प्रस्ताव United Nations general assembly द्वारा 2018 में साइकिल को एक सरल, सस्ती, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के स्थायी साधन के रूप में मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया था।

इस दिन को 3 जून को मनाने की महत्वपूर्ण वजह यह है की 1817 में कार्ल वॉन ड्रैस द्वारा साइकिल के आविष्कार की सालगिरह आज ही के दिन की है।