CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 10   5:58:59
Women who achieved unique achievements

साल 2024 में जिन महिलाओं ने हासिल की अनोखी उपलब्धियां

End Year 2024: साल 2024 खत्म हो चुका है और 2025 शुरू हो गया है। नए साल पर हम जितनी खुशी से उसका वेलकम करते हैं उतनी ही खुशी कमें पुराने सालों के पन्ने पढ़ने में होती है। पता चलता है कि हमने पिछले एक सालों में क्या-क्या मुकाम हांसिल किए हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत की उन महिलाओं से मिलते हैं जिन्होंने वर्ष 2024 में अनोखी उपलब्धियां हासिल की है और देश का नाम रोशन किया है।

नीता अंबानी
उद्योग जगत की प्रसिद्ध नीता अंबानी ने अपने बच्चों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद अगस्त 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दिया। आरआईएल की सीएसआर शाखा की स्थापना 2010 में उनके नेतृत्व में हुई। उन्होंने इंडियन सुपर लीग और मुंबई इंडियंस जैसी खेल पहल में अहम योगदान दिया। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं।

ऋतिका तिर्की
ऋतिका तिर्की वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली सहायक महिला लोको पायलट बनीं। वह टाटानगर-पटना रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाती हैं। ऋतिका इसे अपने देश के लिए गर्व का प्रतीक मानती हैं। उनका कहना है कि वंदे भारत ट्रेन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है।

राधा वेम्बु

चेन्नई स्थित ज़ोहो की सह-संस्थापक राधा वेम्बु ने 2007 तक ज़ोहो मेल्स की प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व के चलते ज़ोहो ने उल्लेखनीय प्रगति की, और उनका नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हुआ। 2021 में ज़ोहो का राजस्व एक बिलियन डॉलर के पार पहुंचा, जिससे वेम्बु की संपत्ति में 127% की वृद्धि दर्ज की गई।

किरण मजूमदार शॉ
पहली पीढ़ी की उद्यमी किरण मजूमदार शॉ ने 1978 में बायोटेक कंपनी की स्थापना की। उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन उत्पादक फैक्ट्री स्थापित की और ‘वायाट्री’ का बायोसिमिलर बिजनेस 3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया। उनकी इस सफलता ने उनकी संपत्ति में भारी वृद्धि की।

अनु आगा
भारतीय कारोबारी महिला और सामाजिक कार्यकर्ता अनु आगा ने 1996 से 2004 तक ‘थरमैक्स’ की चेयरपर्सन के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘टीच इंडिया’ की स्थापना की और उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। 40,089 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, अनु आगा ने टॉप 10 अमीर भारतीय महिलाओं की सूची में वापसी की।

मोहना सिंह
भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह स्वदेशी युद्धक विमान एलसीए तेजस की पहली महिला पायलट बनीं। अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत के साथ, वह भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली तीन महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने भारतीय वायुसेना में महिलाओं के लिए नए द्वार खोले।

मानसी पारिख और नित्या मेनन
70वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मानसी पारिख को उनकी फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ और नित्या मेनन को उनकी फिल्म ‘तिरुचित्रम्बलम’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने बीबीसी की ‘इंस्पायरिंग वुमन’ सूची में स्थान पाकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अब तक लगभग 6,000 बेसहारा शवों का अंतिम संस्कार किया है। दिल्ली की नंदनगरी में रहने वाली पूजा बेसहारा शवों की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित करती हैं।

सुनीता विलियम्स
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर यान से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा की। हालांकि तकनीकी समस्याओं के कारण उनका पृथ्वी पर लौटना फरवरी 2025 तक स्थगित हो गया।

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की वित्तीय योजना तैयार की।

लक्ष्मी वेणु
टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु भारत की प्रमुख कॉर्पोरेट नेताओं में से एक हैं। उनकी कंपनी की वार्षिक आय लगभग 69,000 करोड़ रुपये है।

अंशुला कांत
62 वर्षीय अंशुला कांत विश्व बैंक में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सेवा दे रही हैं। इससे पहले वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।

कृति सैनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अभिनय के साथ-साथ अपनी मेकअप लाइन लॉन्च की है और फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं। उन्होंने अलीबाग में एक शानदार बंगला भी खरीदा है।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित महिलाएं

पार्वती बरुआ: ‘हाथी की परी’ के नाम से प्रसिद्ध पार्वती बरुआ ने हाथियों की महावत बनकर रूढ़ियों को तोड़ा।
चामी मुर्मू: पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण में योगदान के लिए चामी मुर्मू को सम्मानित किया गया।
के. चेलम्मल: ‘नारियल अम्मा’ के नाम से प्रसिद्ध चेलम्मल ने जैविक खेती में उत्कृष्ट योगदान दिया।
शांतिदेवी पासवान: गोंड कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए शांतिदेवी को सम्मानित किया गया।
उमा महेश्वरी डी.: संस्कृत में अपनी उत्कृष्ट हरिकथा प्रस्तुति के लिए उमा महेश्वरी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

ये महिलाएं भारतीय समाज में प्रेरणा की प्रतीक हैं और उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा।