किसान आंदोलन-2 का आज 8 मार्च को 25वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। खास बात ये है कि आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा-पंजाब से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खानौरी मोर्चों पर पहुंचेंगी। दोनों बॉर्डरों की बागडोर और मंच प्रबंधन आज महिलाओं के हाथों में होगा। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से पहुंचने की अपील की है।
उधर,राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच कर रहे हैं। केरल के किसानों का एक समूह गुरुवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। तमिलनाडु के त्रिपुर में किसानों को टिकट नहीं दी गई, जिसके विरोध में 2 घंटे तक ट्रेनें रोकी। रेलवे पुलिस ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा