CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 26   3:41:12

KYC के बिना फास्टैग हो जाएंगे डीएक्टिवेट, फिर बढ़ गए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, नए महीने से होने जा रहे ये बड़े बदलावे

2024 का नया महीना यानी 1 मार्च नए-नए बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का प्रभाव आपके जिंदगी और बजट पर पड़ सकता है। दरअसल यदि आपने फास्टैग की KYC नहीं कराई है तो आज वह डीएक्टिवेट हो जाएगा। वहीं आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को 25.50 रुपए महंगा कर दिया गया है। इसके अलावा GST के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं।

KYC के बिना फास्टैग हो जाएंगे डीएक्टिवेट

फास्टैग की KYC के लिए सरकार ने 29 फरवरी को आखरी अल्टीमेटम दिया था। अब जिन्होंने भी इस तय तारीख तक KYC नहीं की है उनके फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि आपके फास्टैग में बैलेंस होगा तो भी वह पेमेंट नहीं लेगा। इसकी वजह से फास्टैग धारक को डबल डोल टैक्स चुकाना पड़ सकता है।

कैसे करें ऑनलाइन अपडेट

1 इसके लिए आपको सबसे पहले https://fastag.ihmcl.com/ वेबसाइट पर जाना होगा।

2 अब यहां पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।

3 इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा। इसमें My Profile ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 इसके बाद यहां अपना फास्टैग KYC स्टेटस देख सकते हैं।

5 यदि फास्टैग KYC नहीं है तो यहां डॉक्यूमेंट्स के साथ डिटेल्स डालें।

6 इसके बाद आपके फास्टैग KYC की अपडेट प्रोसेसस कंप्लीट हो जाएगी।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी
दिल्ली में सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़कर 1795 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1769.50 रुपए थे। कोलकाता में दाम 1887 रुपए से 24 रुपए बढकर 1911 रुपए हो गए हैं। मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1723.50 रुपए में मिल रहा था, जो अब 25.50 रुपए महंगा हो गया है। यह अब 1749 रुपए में मिलेगा। वहीं चेन्नई में सिलेंडर के दाम 1937 रुपए से 23.50 बढ़कर 1960.50 रुपए हो गए हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

GST के नियम में हो रहा बदलाव
केंद्र सरकार ने GST के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 5 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे। यह नियम शुक्रवार से लागू हो जाएगा। इसके अलावा GST टैक्स सिस्टम के तहत 50,000 रुपए से अधिक कीमत के माल को जब एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जाता है, तो उसके लिए ई-वे बिल रखना जरूरी होता है।