CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   3:39:17
game changer

क्या Game Changer चेंज कर पाएगी देवरा और RRR के रिकॉर्ड!

Game Changer: कुछ ही वक्त पहले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर राम चरण की गेम चेंजर का ट्रीजर रिलीज हुआ है। फैंस इस फिल्म का पिछले 3 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब जाकर पूरा हुआ है। फिल्म के डायरेक्टर एस शंकर और दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है। ट्रीजर देखकर लग रहा है कि यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें सुपरस्टार राम चरण गुंडों को पीटते हुए दिख रहे हैं।

एक मिनट 31 सैकंड के टीजर में एक लड़के की जर्नी को देखते हैं, जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करता है। इसमें राम चरण एक आईएएस अधिकारी का किरदार निभाएंगे जो सुचारू रूप से चुनाव कराने और भ्रष्ट राजनीतिक नेताओं से लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। एस यू वेंकटेशन और विवेक ने इसकी कहानी लिखी है। दिल राजू और सिरीश इसके निर्माता हैं। फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने दिया है।

फिर वह सरकारी नौकरी करते हुए एक्शन करता दिखता है। टीजर में कियारा की झलक भी देखने को मिली। हालांकि उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।

वहीं फील्म में भी राम चरण का नाम राम ही है और शायद इससे अच्छा नाम राइटर को मिल भी नहीं सकता था। ट्रीजर में आपको राम के तीन अवतार देखने को मिलेंगे। एक डेशिंग हीरों वाला, एक लंबी धोती वाला तो एक छेटी मूछ वाला। तीनों में राम चरण बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

हालांकि ट्रीजर से फिल्म की स्टोरी उतनी खास नहीं लग रही है। फिल्म क्रिटिक भी इस फिल्म में कई सारी खामियां बता रहे हैं। ट्रीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इंद्र धनुश के सारे रंग इसी में भर दिए गए हैं। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ का है, लेकिन कहानी में उतना दम नहीं दिख रहा है। साउथ की दूसरी फिल्म की तरह ही पॉलिटिकल फैमली, गर्ल फैंड वाला ड्रामा, हीरों का पागलों की तरह गुस्सा, हवा में दुश्मनों को उड़ाने वाला एक्शन ही दिखाई दे रहा है। यह फिल्म पैन इंडिया पर रिलीज हो रही है, लेकिन इसका फ्लेवर वहीं साउथ वाला ही है। जो केवल राम चरण के फैंस को ही बांध कर रख सकता है।

गेम चेंजर के जरिए राम चरण और कियारा आडवाणी दोबारा साथ आए हैं। इससे पहले वो फिल्म विनय विद्या रामा में साथ काम कर चुके हैं जिसे बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। वैसे तो ये फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन उनकी केमिस्ट्री की तारीफ को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस फिर से उन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।