CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 10   11:15:41

कौन होती हैं यक्षिणी, सत्य घटनाओं पर आधारित या कल्पना, जानें पूरा रहस्य

यक्ष और यक्षिणी भारतीय पौराणिक कथाओं के अस्तित्व है जो हजारों सालों से भारतीय लोककथाओं का हिस्सा रहे हैं। दोनों ही दिव्य प्राणी हैं, जिन्हें पुरुष को यक्ष और महिलाओं को यक्षिणी के तौर पर जाना जाता है। वे लंबे वक्त से विद्वानों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। “यक्ष” शब्द संस्कृत मूल “यम” से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘निवास करना’ या ‘वास करना’। इसी प्रकार, “यक्षिणी” शब्द का स्त्री संस्करण एक ही मूल से लिया गया है। इन अस्तित्वों को दैवीय संरक्षक माना जाता है जो नदियों, जंगलों, पहाड़ों और अन्य पवित्र स्थलों जैसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और पहरेदारी करते हैं। उन्हें शक्तिशाली आत्माएं या देवता भी कहा जाता है।

हिंदू पौराणिक कथाओं में, यक्षों को पृथ्वी और उसके धन का रक्षक माना जाता है, कहा जाता है कि उनके पास बड़ी ताकत और जादुई शक्तियां होती हैं। दूसरी ओर यक्षिणी को उर्वरता और धन से जुड़ी महिला देवता के रूप में पूजा जाता है । यक्षिणी अक्सर दिव्य विशेषताओं वाली सुंदर, कामुक महिलाओं के रूप में दिखाई देती हैं।

कहा जाता है कि वे मंगल ग्रह से जुड़े हुए हैं, और माना जाता है कि जो कोई भी उनकी मदद चाहता है, उसके लिए सौभाग्य और समृद्धि लाने की क्षमता रखती हैं। उन्हें अक्सर जानवरों जैसी विशेषताओं जैसे सींग, पूंछ या पंखों के साथ मानवीय आकृतियों के रूप में चित्रित किया जाता है और वे कई रूपों में प्रकट हो सकते हैं।

हमने बचपन में अपने दादा-दादी से कई बार यक्ष और यक्षिणी से जुड़ी कहानियां सुनी होंगी। लेकिन, अब भी ये कहानियां हमारे इर्द-गिर्द घूम रही है। हालही में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार ओरिजिनल पर यक्षिणी सिरीज लॉच हुई है। जिसमें यक्षिणी से संबंधित कई सारी चीजें आपकों इसमें असलियत में देखने को मिलेंगी। हालांकि ये एक काल्पनिक कहानी है। लेकिन, आपने जो भी अब तक यक्षिणी के बारे में सुना या पढ़ा होगा। आपको वह इसमें मिल जाएगा।

‘यक्षिणी’ वैबसीरिज की कहानी

‘यक्षिणी’ की कहानी ऐसी है कि उसे एक सामान्य पुरुष से प्यार हो जाता है और ऐसा कर के वह अलकापुरी के नियमों को तोड़ देती है। इसकी वजह से यक्षिणी को कुबेर का श्राप मिल जाता है कि अगर उसे अलकापुरी वापस आना है तो अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर 100 पुरुषों को मारना होगा। इस तरह माया इस मिशन पर निकलती है और अपनी खूबसूरती से वो मर्दो को जाल में फंसा उनका शिकार करती हैं। जब माया को उसका 100वां शिकार उसे मिलता है तो कहानी में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलता है। इसके बाद कहनी में काफी दिलचस्प मोड़ आने वाला होता है, जिसे देखने के लिए आपको हॉटस्टार पर जाना होगा।

आपने नागिन सीरियल तो कई बार देखा होगा। उसी प्रका यक्षिणी भी लोगों के मन में और ज्यादा क्योरोसिटी पैदा कर रही है। बचपन से सुनी हुई कहानियां वेबसीरिज के माध्यम से अच्छी तरह बताई गई है।