CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   9:59:47

राजस्थान में कांग्रेस का CM फेस कौन : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने मेहंदीपुर धाम पहुंचकर स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए। जोशी ने बालाजी, भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के दर्शन किए, जहां पंडितों ने चोले का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रसादी भेंट की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा में मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर उन्होंने कहा हमारी पार्टी में चुनाव के बाद सीएम का निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है, लेकिन कांग्रेस का मुख्यमंत्री फेस कौन है, उनको प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस अभी तक प्रदेश की जनता को धोखे में रख रही है।