CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   1:07:22
sam pitroda

कौन हैं Sam Pitroda, जिनके बयान पर आया सियासत में नया उबाल, राहुल गांधी से भी गहरा नाता

Sam Pitroda: वैसे तो इंडियन ओवरसीड कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा Sam Pitroda अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल में उनके आज बयान पर सियासत में नया तुफान आ गया है। उनके पूर्वी भारत और उत्तर भारत के रंग-रूप वाले बयान पर लोकसभा चुनावों के बीच एक बार फिर कांग्रेस पूरी तरह आरोपों के घेरे में आ गई है। देश के प्रधानमंत्री ने भी उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर तगड़ा तंज कसा है।

सैम पित्रोदा का विवादित बयान

आपको बता दें कि हालही में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपना बयान में कहा था कि हम भारत दैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां ईस्ट के लोग चीनी, वेस्ट के अरेबियन, नॉर्थ के श्वेत और साउथ के अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।

जानें कौन है Sam Pitroda

सैम पित्रोदा को भारत में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है। वे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। सैम पिटरोडा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में UN के लिए प्रधानमंत्री के सलाहकार भी रह चुके हैं। सैम पित्रोदा की कांग्रेस में एक अलग ही पैठ है। वे जन सूचना संरचना और नवप्रवर्तन सलाहकार भी रह चुके हैं। इसके अलावा सैम पित्रोदा एक बिजनेसमैन हैं वे अमेरिका में कई कंपनियां भी चलाते हैं।

सैम का जन्म ओडिशा के टिटलागढ़ में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा की शुरुआत गुजरात के वल्लभ विद्यानगर से हुई। उसके बाद उन्होंने वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मास्टर डिग्री हासिल की। साल 1964 में उन्होंने अमेरिका जाकर इलेक्ट्रिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने साल 1981 में भारत लौटकर देश की टेली कम्युनिकेशन सिस्टम को मॉर्डन बनाने की प्लानिंग की।

1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आमंत्रण पर सैम में टेलीकॉम के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए सी-डॉट यानी (Centre For Development Of Telematics) की स्थापना की।

राहुल गांधी के अंकल सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा को राहुल गांधी के गुरू का दर्जा प्राप्त है। राहुल गांधी आए दिन उनसे मुलाकात कर कई मुद्दों पर मशवरा करते रहते हैं। इस वजह से ही भाजपा उनको राहुल गांधी का अंकल कहकर टोन्ट कसते रहती है।