CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Saturday, September 21   8:17:02

IPL 2022 में कौन सी टीम ने मारे,कितने छक्के!!

5 May 2022

IPL 2022 में पॉइंटस टेबल में नंबर 1 टीम गुजरात ने इस सीजन में सबसे कम छक्के लगाए हैं। गुजरात के बल्लेबाजों के बल्ले से इस सीजन में सिर्फ 51 छक्के निकले हैं।
टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 12 सिक्स लगाए हैं।

इस सीजन में शुरुआती मैच हारने के बाद हैदराबाद कमाल की फॉर्म में वापस आई है। 9 मैचों में टीम को 5 में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, टीम ने इस सीजन में 62 छक्के लगाए हैं।
सबसे ज्यादा सिक्स राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आए हैं। राहुल ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 13 जोरदार छक्के लगाए हैं।

ऋषभ पंत की टीम ने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं। 5 में टीम को जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबले टीम ने हारे हैं। इस सीजन में टीम के बल्लेबाजों ने 64 छक्के लगाए हैं।

5 बार की चैंपियन टीम मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत ही खराब रहा है। अब तक खेले 9 मुकाबलों में टीम को 8 मैचों में हार मिली है।
वहीं, टीम के खिलाड़ियों के बल्ले से 65 छक्के निकले हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा सिक्स सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं। उनके बल्ले से 7 मैच में 15 छक्के निकले हैं।

RCB ने इस सीजन में 67 छक्के लगाए हैं। 11 मैच खेल चुकी इस टीम को 6 में जीत तो वहीं, 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के दिनेश कार्तिक ने जड़े हैं। उनके बल्ले से 11 मैच में 15 सिक्स निकले हैं।

IPL में लखनऊ इस सीजन में पहली बार खेल रही है और इस टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। अब तक खेले 10 मैचों में टीम को 7 में जीत मिली है।
टीम के बल्लेबाजों ने इस सीजन में 68 छक्के लगाए हैं। कप्तान केएल राहुल ने लखनऊ की ओर से खेलते हुए इस सीजन में 10 मैच में 20 छक्के लगाए हैं। वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं।

KKR ने IPL 2022 में 73 छक्के लगाए हैं। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर है। टीम के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 22 छक्के जड़े हैं। वहीं, नीतीश राणा के बल्ले से 10 मैचों में 15 छक्के निकले हैं।
IPL 2022 में अब तक टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत तो वहीं, 5 मैचों में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है।

मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं। 5 मैच में टीम को जीत वहीं, इतने ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन छक्के लगाने के मामले में ये टीम बहुत आगे है।
इस सीजन में टीम के बल्लेबाजों ने 75 छक्के लगाए हैं। लियाम लिविंगस्टोन IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 10 मुकाबलों में 23 छक्के जड़े हैं।

IPL 2022 में चेन्नई की टीम के लिए बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा है। टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने अचानक ही कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बने। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 81 छक्के लगाए हैं।अंबाती रायडू के बल्ले से सबसे ज्यादा 15 छक्के निकले हैं।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में कमाल के फॉर्म में है। अब तक खेले गए 10 मैचों में टीम को 6 में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबले टीम ने हारे हैं। इन मुकाबलों में राजस्थान के बल्लेबाजों में 97 छक्के लगाए हैं।राजस्थान के ही बल्लेबाज जोस बटलर ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं। वहीं, चौथे स्थान पर टीम के कप्तान संजू सैमसन हैं। उनके बल्ले से 10 मैच में 21 छक्के निकले हैं।