CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

लाल किले पर कौन से प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया तिरंगा!

देश आज आजादी के 77वे साल का जश्न मना रहा है। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके साथ ही वे उस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। इस साल पीएम मोदी ने लगातार 10वीं बार झंडा फहराया है।

लाल किले पर 15 अगस्त,1947 को पहली बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा झंडा फहराया था। तब से ये परंपरा चली आ रही है। हर साल देश के प्रधानमंत्री द्वारा यहां तिरंगा फहराया जाता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जवाहर लाल नेहरू का है। उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इसमें दूसरे नंबर पर विराजमान है।

ये भी पढ़ें – 77वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जानें किन-किन प्रधानमंत्रियों ने लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराया:-

  • हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को पहली बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया था। नेहरू ने 27 मई 1964 तब लगभग 18 साल तक देश की प्रधानमंत्री के तौर पर कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में झंडा फहराया। इसलिए वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
  • इस लिस्ट में दूसरा नंबर नेहरू की बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का है। इंदिरा गांधी ने लाल किले पर 16 बार ध्वजारोहण किया है। वह जनवरी 1966 से मार्च, 1977 तक और फिर 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं।
  • इस लिस्ट में तीसरा नंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का है। उन्होंने 10 साल देश को प्रधानमंत्री के रुप में सेवा दी थी। 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक अपने कार्यकाल के दौरान 10 बार तिरंगा ध्वज फहराया।
  • 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराकर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस लिस्ट में मनमोहन सिंह की बराबरी कर ली है। वह मई 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।