01 Feb 2023, Wednesday
बजट में आम लोगों की निगाहें आमतौर पर इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सस्ती हुई और कौन-सी महंगी। सरकार हर साल कुछ चीजों पर कर और आयात शुल्क घटती-बढ़ाती है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है।इस बार भी कई चीजें सस्ती और महंगी हुई हैं।निर्मला सीतारमण ने बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की है।
ये हुआ सस्ता..
*कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत
- इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती
- लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट
- टीवी सस्ता होगा,इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी, इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा।
- लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट
- रबर में भी ड्यूटी कम
- ऑटोमोबाइल होंगे सस्ते
- खिलौने, साइकिल होंगे सस्ते
- झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम, होगा सस्ता
ये हुआ महंगा..
*चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है,सोना चांदी और हीरा महंगा होगा
- सिगरेट महंगी होगी
*किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर टैक्स बढ़ा, होंगी महंगी
More Stories
हिंसा नहीं, विकास और एकता ही सच्चा समाधान!
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कार में धमाका ; हत्या की साजिश या हादसा?
ऑपरेशन ब्रह्म: भारत की एक रणनीतिक सफलता और म्यांमार से संबंधों का नया दौर