CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Monday, September 16   7:50:20
news-update-1

News Brief: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज, भारतीय सैनिकों को निकालने के बाद मालदीव की बढ़ी मुश्किलें

News Update: आज देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। वहीं खेल जगत में IPL-2024 में बेंगलुरु की लगातार दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर  5वीं बार जीत गई है। आज गुजरात और कोलकाता के बीच मैच है। इसके अलावा चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद कल यमुनोत्री धाम में 15 किमी तक लगी भक्तों की भीड़ लगी हुई थी।

चौथे फेज में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में आज 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले देर रात को एक TMC कार्यकर्ता की हत्या की खबर है।
2019 में इन सीटों पर भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं। चौथे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद लोकसभा की 543 सीटों में से 380 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद 20 मई, 25 मई और 1 जून को 163 सीटों पर वोटिंग बचेगी। 4 जून को रिजल्ट है।
इस फेज में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

IPL-2024 में बेंगलुरु की लगातार 5वीं जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2024 में लगातार 5वीं जीत हासिल की। टीम ने मौजूदा सीजन के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। इस जीत से RCB ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। टीम 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर आ गई। वहीं, दिल्ली छठे नंबर पर आ गई है।दिल्ली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। कैमरन ग्रीन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। साथ ही एक विकेट भी लिया।

IPL में आज गुजरात और कोलकाता के बीच मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 63वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।गुजरात और कोलकाता का सीजन में आज यह 13वां मैच रहेगा। कोलकाता को 12 में से 9 मैच में जीत और 3 में हार मिली। टीम पॉइट्स टेबल में टॉप पर है। KKR सीजन की पहली टीम है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर, गुजरात को 12 में से 5 मैच में जीत और 7 में हार मिली, टीम 10 पॉइट्स के साथ 8वें नंबर पर है। टाइटंस को प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आज के मैच में जीत जरूरी हैं।

यमुनोत्री धाम में 15 किमी तक लगी भक्तों की भीड़

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम में हालात रविवार सुबह भी बिगड़े रहे। एक साथ 9 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से समुद्र तल से 10,797 फीट ऊपर जानकी चट्‌टी से यमुनोत्री मंदिर तक का 5-6 फीट चौड़ा और 4 किमी लंबा रास्ता बेहिसाब भीड़ में जाम हो गया।यात्रा एक दिन स्थगित करने की भी योजना बनी, लेकिन प्लान बदलना पड़ा। इसके बाद श्रद्धालुओं को 45 किमी दूर बरकोट से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। फिर जानकी चट्‌टी आने से पहले डामटा धरासू में भी श्रद्धालु रोके गए। इससे 15 किमी लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बिस्किट, नमकीन खाकर 7 घंटे गुजारे। बाद में तीर्थयात्रियों को बर्नीगाड़ से कुथनौर, पालीगाड़ होते हुए जानकी चट्‌टी भेजा गया। इससे जानकी चट्‌टी के लिए दो रास्ते खुले।
शाम करीब 5 बजे जब यमुनोत्री मंदिर से जानकी चट्‌टी तक रास्ता साफ हुआ, उसके बाद यात्रियों को आगे बढ़ाया गया। आखिर में पुलिस ने लोगों से अपील करनी पड़ी कि वे यमुनोत्री न आएं।

मालदीव भारतीय सैनिकों को निकालकर मुश्किल में पड़ा

मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकार किया है कि मालदीव की सेना भारत से मिले विमानों को ऑपरेट करने में सक्षम नहीं है। रक्षा मंत्री मौमून ने राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री मौमून ने कहा कि मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स(MNDF) के पास ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो भारत से मिले 2 हेलिकॉप्टर और 1 डोर्नियर एयरक्रॉफ्ट उड़ा सके।
वहीं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की भारतीय सैनिकों को देश से निकालने वाली डेडलाइन से पहले भारत अपने सभी सैनिकों को वापस बुला चुका है। अब विमानों को ऑपरेट करने वाले सैनिकों की जगह भारतीय नागरिक कर्मचारियों ने ली है।