CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   2:56:12

विविध भारती के सबसे जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 की उम्र में निधन

21-02-2024

एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 की उम्र में निधन हो गया है।

विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। कल यानी मंगलवार की शाम को हार्ट अटैक से अमीन सयानी की मौत हुई है। वे 91 साल के थे। उन्होंने रेडियो पर लगभग 54000 प्रोग्राम प्रोड्यूस और कम्पेयर किए थे। बता दे की अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1931 में मुंबई में हुआ था। अमीन भारतीय रेडियो के ग्रांड ओल्ड मैन कहे जाते थे। उनको ऑल इंडिया रेडियो में उनके भाई हामिद सयानी लेकर आए थे। उन्होंने लगभग 10 साल तक अंग्रेजी कार्यक्रम किए। रेडियो के अलावा अमीन भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

उन्होंने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली। अमीन सयानी ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो सीलॉन से की थी।अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर की
21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन मल्टीलिंगुअल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। 10 साल तक वे इंग्लिश प्रोग्राम्स का हिस्सा रहे। आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। सयानी को असल पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली।

30 मिनट का रेडियो शो, तीन नाम बदले
सयानी का शो बिनाका गीतमाला पहले रेडियो सेलोन पर ब्रॉडकास्ट होता था। ये 30 मिनट का प्रोग्राम था। 1952 में शुरू हुआ ये शो सेंसेशन बन गया। बिनाका गीतमाला से ये सिबाका गीतमाला हुआ और हिट परेड नाम से भी ब्रॉडकास्ट हुआ, लेकिन कभी भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इसके बाद गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर ब्रॉडकास्ट हुआ।