CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   3:05:47

विवेक अग्निहोत्री को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी

19 March 2022

‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के बाद से ही नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ ही अब भारत सरकार ने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। विवेक को यह सुरक्षा पूरे भारत में CRPF देगी। डायरेक्टर को यह सुरक्षा धमकी भरे कॉल और मैसेज के चलते मिली है। उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया था, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। सरकार ने विवेक के पहले कंगना रनोट को भी ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी रखी है।

विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपना ट्विटर अकाउंट भी डी-एक्टिवेट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा इनबॉक्स धमकियों और अश्लील मेसेज से भरा हुआ है। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इसी कारण उन्हें यह सुरक्षा दी गई है।

Y कैटेगरी सुरक्षा भारत सरकार देती है। इसमें CRPF की 11 सुरक्षाकर्मी की टीम शामिल होती है। जिसमें दो PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) भी होते हैं। यह सिक्योरिटी देश के सम्मानित लोगों और पॉलिटिशंस जिन्हें जान का खतरा हो तो उन्हें दी जाती है। ये सुरक्षा मंत्रियों को मिलने वाली सुरक्षा से बिल्कुल अलग होती है।