CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Monday, May 5   9:49:20

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, अरुण साव और विजय वर्मा बने डिप्टी CM

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम 4 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेता विजय वर्मा और अरुण साव ने भी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे।

विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण से पहले पत्नी कौशल्या देवी के साथ रायपुर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी मां ने बेटे को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में आज मोहन राज शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोहन यादव ने सीएम की शपथ ली। वहीं राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ ली।