CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Friday, April 18   4:21:17

विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में होगा दो चरणों में मतदान, 3 दिसंबर को सामने आएंगे परिणाम, जानिए पांच राज्यों के सारे अपडेट्स…

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। इसमें पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। पांचों राज्यों में चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर के दिन की जाएगी। चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आदर्श आचाद सहिंता लागू कर दी गई है।

विषयमिजोरमछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजस्थानतेलंगाना
चुनाव की तारीख7 नवंबर2 चरण
(7 और 17 नवंबर)
17 नवंबर 25 नवंबर 30 नवंबर
राज्य में कितने मतदाता8.52 लाख 2.03 करोड़ 5.6 करोड़ 5.25 करोड़ 3.17 करोड़

2018 के चुनाव परिणाम

छत्तीसगढ़ – कांग्रेस 68, भाजपा 15, अन्य 07
मध्यप्रदेश – कांग्रेस 114, भाजपा 109, अन्य 07
राजस्थान – कांग्रेस 100, भाजपा 75, अन्य 26
तेलंगाना – BRS 88, AIMIM7, कांग्रेस 19
मिजोरम – MNF 26, JPP 08, कांग्रेस 5, भाजपा 1

गौरतलब है कि इस साल देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों को अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। देश में लोकसभा की कुल 545 सीटें हैं जिनमें 83 सीटें इन पांचों ही राज्यों की हैं। विधानसभा चुनाव में होने वाली जीत से पार्टियों का मनोबल बढ़ेगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ अहम हैं। पांचों राज्यों में सबसे अधिक लोकसभा सीटें इन्हीं तीन राज्यों में हैं।