24-03-2023, Friday
शुक्रवार की शाम देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। दरअसल शाम के वक्त चांद के ठीक नीचे चमकता तारा दिखाई दिया।चांद के बिल्कुल पास तारे जैसी जो रौशनी नजर आई। खगोलशास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह वीनस (शुक्र ग्रह) है।यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाता नजर आ रहा है। हसियाकार मुस्कुराते हुए चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र को देख हर कोई दंग रह गया।
देश भर में लोगों ने इस खगोलीय घटना की तस्वीर कैमरे में कैद की। चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत कम देखने को मिलते हैं।जानकारों के मुताबिक वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था।वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए दस फीसदी चमक के साथ था।इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोंण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नजर आ रहे थे।
More Stories
इस देश को ‘भारत’ नाम किसने दिया? नामकरण की ऐतिहासिक यात्रा
आसाराम: जेल की सलाखों के पीछे, लेकिन साम्राज्य आज भी कायम!
महाराष्ट्र में EVM पर निलंबित पुलिस अधिकारी का सनसनीखेज दावा ; चुनाव आयोग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया!