CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   3:21:08

वडोदरा वासियों के लिए अच्छी खबर, आवाजाही के लिए खोल दिया गया काला घोड़ा विश्वामित्री ब्रिज

गुजरात: भारी बारिश के बाद अब वडोदरा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विश्वामित्री के बढ़ते जलस्तर की वजह से जो रास्ते बंद किए गए थे वो अब आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं।

बारिश के दो दिन बाद विश्वामित्री नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। जिसके बाद इस ब्रिज को लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही वडोदरा के मंगल पांडे ब्रिज को भी नगरवासियों के लिए खोल दिया गया है।

आपको बता दें कि 24 अगस्त को शहर में हुई भारी बारिश के बाद विश्वामित्री नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया था जिसकी वजह से इसे आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब हालात नियंत्रण में है। अब जो भी इस रास्ते से गुजरना चाहते हैं वो जा सकते हैं।