CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   9:54:56

रामलला के आने से भगवा रंग में रंगा वड़ोदरा शहर: हर जगह लग रहे राम नाम के नारे


आज अयोध्या, रामजी का जन्म स्थान ख़ुशी से झूम उठा है। रामलला आज 500 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस लौट रहे है। अयोध्या के राम मंदिर में आज 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होने वाला है। इसकी ख़ुशी पूरे देश में नज़र आ रही है। वड़ोदरा शहर में रामलला के आने की ख़ुशी का रंग भगवा दिखाई दे रहा है। हर घर, हर मंदिर, हर गली, हर सड़क बस भगवा रंग से रंगी हुई है। जगह-जगह रामजी की ध्वजा लगाई हुई है। यह शहर आज पूरा धार्मिक माहौल में डूबा हुआ है।

सड़क पर लोग भगवा झंडे, ध्वजा बेच रहे हैं। हर वाहन पर जय श्री राम की ध्वजा लगाई हुई है। हर घर भगवा रंग में रंगा है। मंदिरों में, घरों में सुन्दर काण्ड के पाठ और राम स्तुति के पाठ किए जा रहे हैं। हर जगह बड़े बड़े स्पीकर लगाकर भजन बजाये जा रहे हैं। मिठाइयों की दूकान में रामजी के लिए प्रशाद चढ़ाने को लाइन लगी हुई है। कैफ़े, लेलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, और रोड पर बड़े एलईडी स्क्रीन्स पॉर्न प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने के लिए लगाए हैं जगह जगह कुछ समय के लिए मुफ्त में खाना पीना दिया जा रहा है।

मंदिरों में प्रसाद बंट रहा है और सभी मंदिरों को फूलों से, लाइट्स से, दिवों से सजाया गया है। वहां हवन भी किए जा रहे हैं। गलियों, मोहल्लों में रैली निकल रही है। और इस का आनंद उठाने के लिए स्कूलों, कॉलेज और अन्य संस्थाओं में छुट्टी घोषित की गयी है।

इतना सुनदर, शांत मगर उत्साहिक माहौल ने वड़ोदरा को चमका दिया है। आज हर तरफ बस जय श्री राम के नारों की आवाज़ गूँज रही है। आप लोग भी घरों से बाहर निकलकर इस माहौल का आनंद ले सकते हैं।