CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:15:20

मैक्सिको की संसद में रखी गई एलियन की लाश पर हंगामा शुरू

14-09-2023

लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको की संसद में एलियन को लेकर एक असामान्‍य घटना देखने को मिली है। इसे मानव सभ्‍यता के इतिहास में एक निर्णायक क्षण कहा जा रहा है। इससे आने वाले समय में एलियन और यूएफओ में लोगों की रुचि और ज्‍यादा बढ़ सकती है। दरअसल, मेक्सिको की कांग्रेस के अंदर एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दो ‘एलियन शव’ का प्रदर्शन किया गया। एलियन की इन लाशों का आधिकारिक अनावरण यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसान ने किया।

अब दुनियाभर में ये बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई में एलियन का वजूद है? दावा किया गया है कि ये एलियन के शव 1000 साल पुरानी है। मगर वैज्ञानिकों ने मैक्सिकन कांग्रेस में दिखाए गए एलियन के कथित शव को धोखाधड़ी बताया है। ये दो छोटे-छोट शव सभी पर्यवेक्षकों के लिए रखे गए हैं। आयोजकों का दावा है कि यह ममी बन चुकीं लाशें 1000 साल पुरानी हैं और इन्‍हें पेरू के कूस्‍को से हासिल किया गया है। मौसान ने मैक्सिको सरकार के सदस्‍यों से कहा कि ‘यूएफओ के नमूने’ का मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी में अध्‍ययन किया गया है जहां उनके मुताबिक वैज्ञानिकों ने जोर देकर कहा है कि उन्‍होंने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्‍य हासिल करने में सफलता हासिल की है।

मैक्सिकन पत्रकार जोस जैमे मौसन ने कहा कि “यह सबसे बड़ा सबूत है। अगर डीएनए हमें दिखा रहा है कि दोनों शव एलियन के हैं और दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता है, तो हमें इसे ऐसे ही लेना चाहिए।” लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अभी तक इन्हें एलियन के रूप में संदर्भित नहीं करना चाहते हैं।