उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। लंबे किसान आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे हैं। इस दौरान भाकियू और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पिछले सप्ताह नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। हादसे में उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी थी। नोएडा के अस्पताल में उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद से सिसौली स्थित आवास पर भी लोगों की आवाजाही रही।
More Stories
“तुम अकेली नहीं हो” – VNM Foundation & VNM T.V की नई पहल
छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव! नारियल के खोल से प्लास्टिक को हराने की अनूठी पहल
डांडी मार्च और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका