CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   8:14:27

UP Chunav :योगी की लोकप्रियता का जलवा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समजवादी पार्टी (सपा) आमने-सामनेे है। सभी दलों ने अपने-अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, सर्वे एजेंसियों की भी रिपोर्ट सामने आ रही हैं। लगभग सभी में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सबसे अधिक दिख रही है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में शामिल अधिकांश लोग उनके कामकाज से खुश नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि वे दोबारा यूपी की कमान उनकी हाथों में देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश में इस साल 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,74,351 होगी और लगभग 15 करोड़ से अधिक मतदाता इस चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे।

चुनावों के लिए किए गए जनमत सर्वेक्षणों के परिणाम इस प्रकार हैं:

टाइम्स नाउ-वीटो ओपिनियन पोल:  चुनावी सर्वे के अनुसार, भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों को लगभग 212-231 विधानसभा क्षेत्रों में जीत की उम्मीद है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 147-158 निर्वाचन क्षेत्रों पर कब्जा करने का अनुमान लगाया है। वहीं, बसपा 10-16, कांग्रेस 9-15, अन्य 2-5 पर कब्जा कर सकती है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा किए गए चुनाव पूर्व हुए जनमत सर्वेक्षण के परिणाम में बीजेपी को इस बार 223 से 235 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं समाजवादी पार्टी को 145 सीटों से 157 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी के खाते में 8 से 16 सीटें जाती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।