उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी समारोह के दौरान, बुधवार देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में और भी लोगों के होने की आशंका पर, देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा।जानकारी के मुताबिक, रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट का YouTube चैनल हैक, तुरंत जानें हैकिंग से बचने की ये धांसू टिप्स!
वडोदरा: विश्वामित्री नदी अतिक्रमण मामले में भाजपा विधायक केयूर रोकडिया का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
अमेरिका में गुजराती ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, अभिनेत्री बनने का सपना