गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पारिवारिक चाचा ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टरों ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने तुरंत इच्छापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
यह घटना सूरत के हजीरा इलाके में घटी, जहां आरोपी भावेश पटेल ने अपनी 16 वर्षीय भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता की अकेले रहने की स्थिति का फायदा उठाता था और उसे अपने घर ले जाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद वह लड़की को धमकी देता कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डर के कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसे लगातार पेट में दर्द की शिकायत हुई और अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है, तो इस घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस कर रही है जांच
पीड़िता की मां की शिकायत पर इच्छापुर पुलिस ने आरोपी भावेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
सूरत में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले
गौरतलब है कि सूरत में एक ही दिन में यह दूसरी दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इससे पहले कतरगाम इलाके में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। बच्ची एक श्रमिक परिवार की थी और आरोपी ने उसे अगवा कर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इसके अलावा, दो दिन पहले उधना रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना भी सामने आई थी, जिसमें महिला के पति की पहचान बताकर उसके तीन साल के बच्चे के सामने ही अपराधियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इन बढ़ती घटनाओं के चलते सवाल उठ रहा है कि आखिर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? खासकर तब जब यह घटनाएं गुजरात के गृह राज्य मंत्री के ही निर्वाचन क्षेत्र में हो रही हैं। गुजरात को देशभर में महिलाओं के लिए सुरक्षित राज्य बताया जाता है, लेकिन इन घटनाओं ने इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
Mostbet Güncel Giriş”
Pinup Kazino Rəsmi Saytı
تنزيل 1xbet => جميع إصدارات 1xbet V 1116560 تطبيقات المراهنات + مكافأة مجانية”