CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:40:01

युद्ध की वजह से यूक्रेन को इतने डॉलर का नुकसान!!!

30 March 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रही है। अब तक यूक्रेन को 564.9 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जिसमें 7,886 किलोमीटर से ज्यादा का रोडवेज तबाह हो चुका है। यूक्रेन की मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको ने फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी दी।

इस युद्ध की वजह से मारियुपोल शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। ये शहर 90% खंडहर में तब्दील हो गया है। मारियुपोल के मेयर ने कहा- हमले के बाद से अब तक लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं। शहर में अब भी 1.6 लाख लोग फंसे हुए हैं। रूसी सेना ने शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन में हुए नुकसान पर एक नजर
• यूक्रेन के रिव्ने क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रॉकेट हमले से एक तेल डिपो प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में रूसी मिसाइलों ने 6 तेल डिपो को तबाह कर दिया है।
• कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा- यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, जंग में लगभग 82 बहुमंजिला इमारतें तबाह हो गई हैं।
• यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में लगभग 1,200 अपार्टमेंट रूसी गोलाबारी से तबाह हो गए हैं। वहीं, 1,177 बहुमंजिला इमारतों, 53 किंडरगार्टन, 69 स्कूलों और 15 अस्पतालों को रूसी सेना ने बर्बाद कर दिया।
• खारकीव के 30 फीसदी से अधिक नागरिक युद्ध के चलते शहर छोड़कर जा चुके हैं।
• यूक्रेन में अब तक 78 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है। राजधानी कीव, लीव समेत कई शहरों के रिहायशी इलाके पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।