CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   3:28:01

अब इस तारीख तक फ्री में करें Aadhaar Card अपडेट, UIDAI ने जारी की नई गाइडलाइन

2023 का आखिरी महीना चल रहा है ऐसे में कई जरूरी कामों को पूरा करने की डेडलाइन भी आ गई है। इसमें बैंक लॉकर एग्रीमेंट से लेकर अपडेटेड ITR सब्मिट करने जैसा काम शामिल हैं, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसमें एक और अपडेट है जिसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

हम बात कर रहें हैं Aadhaar Card की जिसमें पहचान संबंधी जानकारी, पता आदि को मुफ्त अपडेट करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। नया प्रस्ताव यह है कि 14 मार्च 2024 तक आधार की जानकारी मुफ्त में अपडेट की जा सकेगी। पहले इसकी समय सीमा गुरुवार 14 दिसंबर तय की गई थी। अब इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

आधार कार्ड भारत में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट हैं। बैंक खाते खोलने और सरकारी पहल में भाग लेने सहित किसी भी चीज़ के लिए आधार अनिवार्य है। आधार में जानकारी सटीक होनी चाहिए क्योंकि यह प्राथमिक पहचान दस्तावेज है।

आधार नंबर रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 10 साल में कम से कम एक बार आधार जानकारी अपडेट करने की सिफारिश की है। आधार कार्ड उपयोगकर्ता 14 दिसंबर तक अपने आधार रिकॉर्ड को निःशुल्क अपडेट कर सकते हैं। अक्षय केंद्रों और आधार केंद्रों के माध्यम से सेवा प्राप्त करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देय है।

कैसे करें Aadhaar Card Update ?

  1. आधार नवीनीकरण के समय आपको एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करना होगा।
  2. पहचान, पता, जन्म तिथि और लिंग साबित करने के लिए स्कैन की गई कॉपी हाथ में होनी चाहिए।

फ्री आधार अपडेट का ये है ऑनलाइन प्रोसेस

  1. वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाएं।
  2. यदि आपके पास अकाउंट है तो उसमें लॉग इन करें। यदि आपके पास अकाउंट नहीं है तो नये सिरे से रजिस्टर करें।
  3. अपडेट डेमोग्राफिक डेटा सेक्शन पर क्लिक करके जानकारी चेक करें।
  4. डॉक्यूमेंट अपडेट विकल्प पर क्लिक करें।
  5. फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
  6. अब आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा और उस ओटीपी को दर्ज करें।
  7. आप जो भी बदलना चाहते हैं उसे चुनें जैसे कि आपका नाम, पता, लिंग, मोबाइल नंबर, जीमेल पता आदि।
  8. यदि आप कोई जानकारी बदलना चाहते हैं तो आपको उसके अनुसार आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप अपना पता बदलना चाहते हैं, तो आपको नए पते पर प्राप्त कोई भी बिल या अन्य वैध दस्तावेज़ सब्मिट करना होगा।
  9. नई जानकारी और जरूरी दस्तावेज सबमिट करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  10. फिर आपको एक यूआरएन (URN- अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा। आप इस नंबर का उपयोग यह पता लगाने के लिए कर सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।
  11. आपके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद आपको आवेदन के बारे में विवरण प्राप्त होगा।

इन स्टेप्स का प्रयोग कर आप Aadhaar Card भारतीयों के लिए एक जरूरी डाक्यूमेंट है। इसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट काम पूरा नहीं किया जा सकता है। यदि आप के आधार कार्ड में कोई पुरानी जानकारी है और उसे अपडेट नहीं किया है तो भी आपका काम अटक सकता है। तो आप इन स्टेप्स के जरिए जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।