CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Thursday, March 13   11:28:13

मुंबई में उद्धव गुट के नेता की हत्या, फेसबुक लाइव के लिए बुलाकर चला दी गोलियां

महाराष्ट्र के मुंबई में फेसबुक लाइव के दौरान ही शिवसेना नेता की हत्या कर देने की सनसनीखेज घटना सामने आने पर हडकंप मच गया है।

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारकर सुसाइड कर लिया। हमलावर की पहचान मॉरिस नरोन्हा के रूप में हुई है।
अभिषेक,शिवसेना उद्धव गुट के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाकर उनकी हत्या कर दी।इधर, शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉरिस के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया। दरअसल, अभिषेक पर जिस गन से गोलियां चलाई गईं, वह मॉरिस के गार्ड अमरेंद्र मिश्रा की थी। इस मामले में पुलिस ने मेहुल पारिख नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना से पहले मॉरिस और मेहुल की मुलाकात हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मॉरिस की पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। जिसमें पता चला है कि मॉरिस अभिषेक से दुश्मनी रखता था। मॉरिस को रेप केस में भी अरेस्ट किया गया था। वह करीब पांच महीने सलाखों के पीछे रहा। मॉरिस को शक था कि अभिषेक ने उसे रेप केस में फंसाया है। जेल से बाहर आने के बाद मॉरिस अक्सर कहता था कि वह घोषालकर को बख्शेगा नहीं।