CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 12   10:58:36

शराब, लग्जरी कार और जानलेवा रफ्तार ने छीन ली दो लोगों की जिंदगी

पुणे से रविवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर के रख दिया है। इतना ही नहीं ये मामला कानून व्यवस्था पर भी कई सारे सवाल खड़े कर रहा है।

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार सुबह नाइट पब पार्टी से घर जाने के क्रम में एक नबालिग ने अपनी तेज़ रफ़्तार पोर्श कार से दो इंजीनियरो को टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। अब ये मामला तूल पकड़ रहा है।

इस मामले में आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे सजा के तौर पर महज 15 घंटे ही हिरासत में रखा गया। उसके बाद उसे जमानत मिल गई। जमानत की शर्त भी ऐसी जिसके बाद नया मोटर व्हीकल एक्ट सवालों के घेरे में आ गया है। आरोप ये भी लगाए जा रहे हैं कि नाबालिग के जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। अब सोशल मीडिय पर इसे लेकर ट्रोलिंग तक शुरू हो गई है। इसकी रिहाई को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

आरोपी को गिरफ्तार तब किया गया जब सोशल मीडिया और ज़मीन पर लोगों ने विरोध किया वरना तो जज साहब ने इसके लड़के को एक निबंध लिखवाकर जमानत दे दी थी।