गुरुग्राम में एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास घटी।
जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना को संसदीय समिति कर सकती है तलब, पुलिस पर भी मंडरा रहा खतरा
जामनगर में पति, पत्नी और ‘वो’ का मामला: पति दूसरी महिला के साथ रहने चला गया, पत्नी और बेटों ने मचाया हंगामा
पेपर स्ट्रॉ की जगह प्लास्टिक स्ट्रॉ, ट्रंप के अजीबोगरीब फैसले की दिलचस्प कहानी