CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Saturday, May 3   11:49:54
warding off mosquitoes

National dengue Day: अपने घर पर जरूर लगाएं ये पांच पेड़-पौधे, पास में कभी नहीं भटकेंगे मच्छर

National dengue Day: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही घर पर बच्चों की मस्ती शुरू हो जाती है। घर के अंदर हो या बाहर सभी बच्चों को साथ में मिलकर खेलने में बहुत मजा आता है। इसके साथ ही इस मौसम में मच्छरों का भी आतंक शुरू हो जाता है। ऐसे में अपने बच्चों को इन खतरनाक मच्छरों से बचाना बहुत जरूरी होता है। नजर अंदाज करने से बच्चों को डेंगू या मलेरिया जैसी गंभीर बीमार भी हो सकती है। वहीं यदि हम बच्चों को इन्ही मच्छरों से बचाने के लिए कोई क्रीम या लोशन लगाते हैं तो उनकी स्किन पर इन्फेक्शन होने का खतरा भी होता है। ऐसे में आज हम आपकों मच्छरों से बचने के ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिसके प्रयोग कर आप एक पंथ दो काज कर सकते हैं।

 

नीम: नीम का पेड़ मच्छरों को दूर रखने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। नीम के पत्तों में एज़ाडिराच्टिन नामक एक तत्व होता है जो मच्छरों के लिए repellent का काम करता है। आप नीम के पेड़ को अपने घर के आसपास या बगीचे में लगा सकते हैं।

तुलसी: तुलसी एक पवित्र पौधा है जिसके कई औषधीय गुण होते हैं। यह मच्छरों को भी दूर रखने में मदद करता है। आप तुलसी के पौधे को अपनी खिड़की के पास या बगीचे में लगा सकते हैं।

पुदीना:पुदीना एक सुगंधित पौधा है जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। आप पुदीने के पौधे को अपनी खिड़की के पास या बगीचे में लगा सकते हैं। पुदीने की पत्तियों को आप पानी में उबालकर भी उस पानी से घर को पोछ सकते हैं, जिससे मच्छर दूर भागेंगे।

लैवेंडर: लैवेंडर एक सुगंधित फूल वाला पौधा है जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। आप लैवेंडर के पौधे को अपनी खिड़की के पास या बगीचे में लगा सकते हैं। लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर भी आप उस पानी से घर को पोछ सकते हैं।

गेंदा:गेंदा एक सुंदर फूल वाला पौधा है जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। आप गेंदे के फूलों को अपने घर के गमले में या बगीचे में लगा सकते हैं।

लीमून ग्रास : लीमून ग्रास मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकता है। इसके अरोमा मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

लवंग: लवंग के तेल को छोटे कटोरे में डालकर किसी भी जगह पर रखने से मच्छर भाग जाते हैं।

आज हम आपको मच्छरों से सावधान रहने के लिए ये आसान उपाय इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आज यानी 16 मई को भारत में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। यह डेंगू बुखार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से बचाव और नियंत्रण के उपायों को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय पहल है।

डेंगू बुखार एक मच्छर जनित बीमारी है जो भारत सहित दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है। यह डेंगू वायरस के कारण होता है, जो एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है। डेंगू बुखार के लक्षणों में बुखार, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकान और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं। गंभीर मामलों में, डेंगू बुखार रक्तस्राव, सदमे और मृत्यु का कारण बन सकता है।