उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस आज शुक्रवार 23 अगस्त को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। 16 लोग घायल हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ। SP बीरेंद्र शाही ने इस पर बताया कि बस मार्सयांगडी अंबुखैरेनी नदी में गिरी है।
रेस्क्यू में सेना और सशस्त्र बलों की मदद ली जा रही है।गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने इस पर बताया कि बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। महाराष्ट्र के लोगों ने यह बस बुक की थी। दो बसों से करीब 110 लोग यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे। इनमें एक बस का एक्सीडेंट हुआ है।
वहीं दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

More Stories
दुल्हन का ज़रूरी सामान: सगाई से शादी तक, हर पल के लिए ऐसे रहें तैयार!
मां का ‘ Unconventional’ तोहफा: गौतमी कपूर बेटी को क्यों देना चाहती थीं सेक्स टॉय?
Met Gala 2025: शाहरुख खान की ‘King’ स्टाइल एंट्री और दिलजीत का शाही अंदाज, बॉलीवुड ने ऐसे जमाया रंग