CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Thursday, March 20   3:52:44

Tokyo Paralympics: भारत ने पैरालंपिक खेलों में लिखी कामयाबी की नई इबारत

जापान की राजधानी टोक्यो में एक साल के इंतजार के बाद आयोजित हुआ पैरालंपिक खेल भारत के लिए कई मायनों में यादगार बन गया। भारत ने इस बार अपना अभी तक का सबसे बड़ा दल भेजा था। इस बार देश से 9 विभिन्न खेलों में रिकॉर्ड 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 13 दिन तक चले पैरा खेलों के महाकुंभ में भारत ने पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीते। यही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो में कई उपलब्धियां और कीर्तिमान भी बनाए।