CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   2:08:01

संसद में बजट सत्र का आज रहा आखिरी दिन, ओवैसी ने लगाए बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे

संसद में बजट सत्र का आज आखिरी दिन रहा, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बनने पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए सत्र को एक दिन बढ़ाया गया।

संसद में बजट सेशन का आज आखिरी दिन रहा। सुबह 11 बजे लोकसभा की शुरुआत राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ हुई। दोपहर 2:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह 30 मिनट बोले। उन्होंने कहा- 22 जनवरी का दिन 10 सहस्त्र सालों के लिए ऐतिहासिक दिन बनने वाला है। ये सबको समझना चाहिए। जो इतिहास को नहीं पहचानते हैं, वो अपने वजूद को खो देते हैं।

शाह से पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने दो बार बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे लगाए।

इससे पहले राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा हुई। इस दौरान चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वर्चुअली चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। आपका विरोध, नारेबाजी मैंने अपनी आंखों से देखा है। आपने सदन में जैसा माहौल बनाया, उससे हर किसान को चोट पहुंची।

लोकसभा में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ही बजट सेशन एक दिन बढ़ाया गया था। संसद सत्र के आखिरी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को भी संबोधित किया, यह 17वीं लोकसभा का प्रधानमंत्री का आखिरी संबोधन रहा।