CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   5:47:51

PM मोदी ने आज देश को दी 8 नई एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, आपके शहर तक पहुंची या नहीं, देखें लिस्ट-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन किया। इसके साथ ही उन्होंने 8 नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन को तो सब जानते हैं, लेकिन आज देश की पहली अमृत भारत ट्रेन के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन आज अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई। अमृत भारत को वंदे भारत ट्रेन की तरह ही डिजाइन किया गया है। यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगाए गए हैं। इसमें दूसरा इंजन आखिरी कोच के बाद लगाया गया है। इसके साथ ही यह नॉन एसी ट्रेन है। इसमें यात्रियों के लिए आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी कई सुविधाएं दी गई है।

अमृत भारत ट्रेनों का रूट

1. बिहार के दरभंगा से शुरू होकर अयोध्या होते हुए दिल्ली के आनंद बिहार टर्मिनल तक

2. दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा टाउन और सर एम, विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) के बीच चलेगी।

नई 6 वंदे भारत ट्रेनों का रूट

  1. श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. अमृतसर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. मैंगलोग- मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या आए। पीएम यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन किया। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया। इसके अलावा, पीएम ने अयोध्या में 8KM लंबा रोड शो हुआ।