CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   3:36:29

टाइम मैगजीन “वर्ल्ड ऑफ ग्रेटेस्ट प्लेसिस” की सूची
में अहमदाबाद,केरल शामिल

प्रवासन के लिए विश्व की श्रेष्ठ 50 जगहों में टाइम मेगेजिन द्वारा गुजरात के अहमदाबाद और भारत के राज्य केरल को शामिल किया गया है।
अमेरिका के टाइम मैगजीन द्वारा विश्व के विविध स्थलों को उनकी विशिष्टता के अनुरूप स्थान दिया जाता है।इस बार विश्व के श्रेष्ठ 50 प्रवासन स्थलों यानी world’s greatest places की सूची में एशिया,अमेरिका,यूरोप के तमाम द्विपो के स्थलों के साथ गुजरात के अहमदाबाद और भारत के लैंड ऑफ गॉड के नाम से प्रसिद्ध केरल राज्य को विशेष स्थान दिया गया है।
टाइम मैगजीन के अनुसार अहमदाबाद ऐतिहासिक स्थल होने के साथ आधुनिकता का संगम स्थल है।इस शहर को, यहां के 9 दिन चलते सबसे लंबे डांस उत्सव नवरात्रि,सायंस सिटी,विश्व भर के सभी जलचरों को समाहित करता एक्वेरियम, 20 एकड़ में फैले नेचर पार्क और 36 एकड़ में फैले साबरमती गांधी आश्रम के कारण चुना गया है। वही केरल तो है ही लैंड ऑफ गॉड,यह भारत के दक्षिण का श्रेष्ठ सुंदर प्रकृति भरपूर स्थल है।केरल के वेगामोन में केरेवन पार्क” केरेवान मिडोज” खुलने जा रहा है,जहां पर शांतिमय रम्य प्रकृति मन को प्रसन्न कर देती है।
इसीके साथ एशिया में अहमदाबाद और केरल के साथ-साथ ग्रेट बैरियर रीफ, सियोल, क्वींसटाउन, ऐतिहासिक सिल्क रोड साइट्स, ट्रांस भूटान ट्रेल बाली, क्यूशू द्वीप, बोराके, सेतायु द्वीप समूह, फ्रीमेंटल, तो उत्तर अमेरिका में उटाह, डेट्रॉइट,मियामी, सेनफ्रांसिस्को, जमाईका, टोरंटो, पोर्टलैंड, टॉफिनो,रिवियेरा, तो दक्षिण अमेरिका में गालापागोस द्वीप समूह, साओ पाउलो, रापा नूई, बोगोटा, द चेल्टन, शामिल है ।वहीं यूरोप में डोलनी मोरवा, वैलेंशीया, डेवोन, मदियरा, मार्सिले,थोसेलोनिकी, इस्तांबुल,झालुलिसाट शामिल है।
इस सूची में केरल राज्य के साथ साथ अहमदाबाद को शामिल किए जाने से गुजरात में खुशी है।