मणिपुर के इम्फाल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां लकड़ी बीनने गए चार लोगों में से तीन लोगों के शव पुलिस को मिले हैं। वहीं चौथा व्यक्ति अभी तक लापता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मणिपुर के लोगों भय का माहौल फैल गया है।
यह पूरी घटन बिश्नूपुर जिले के अकासोई की बताई जा रही है। जहां बुधवार को कुछ लोग लड़की इकट्ठा करने चूड़चांदपुर के जंगल में गए थे। लेकिन, जब बहुत देर हो गई और वे घर नहीं लौटे तो उनके परिजन घबरा गए और इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद पूरा मामला दर्ज कर लिया और चारों की तलाश शुरू कर दी।
न्यूज एजेंसी के अनुसार तीन लापता लोगों का शव गुरुवार को मिला। इनकी पहचान 51 साल के इबोमचा सिंह, उसके बेटे 20 वर्षीय आनंद सिंह और 38 साल के रोमन सिंह के तौर पर की गई। इनमें से चौथा व्यक्ति दारा सिंह अब भी लापता है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इन तीनों की हत्या आतंकवादियों द्वारा की गई है। फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और चौथे की तलाश अब भी चारी है।

More Stories
पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन : हमले पर सर्वदलीय बैठक जारी ; पाकिस्तान पर राजनयिक प्रहार
पहलगाम के बाद कूटनीतिक भूकंप: पाकिस्तान ने सभी द्विपक्षीय समझौते किए सस्पेंड ; भारत को सिंधु जल पर ‘जंग’ की चेतावनी
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा किए रद्द , रूसी मीडिया का दावा: कुछ बड़ा होने वाला है!