26 March 2022
2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 26 मार्च को, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की मैच के साथ होने जा रहा है
सीज़न की शुरुआत से केवल दो दिन पहले, सीएसके के शानदार अनाउंसमेंट की जिससे फ्रेंचाइजी के फैंस का दिल का दिल टूट गया; महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे, उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है।
जहां धोनी विकेटकीपिंग दस्ताने पहनना जारी रखेंगे, वहीं जडेजा की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, जिन्होंने भारत के लिए धोनी की कप्तानी में खेला है, उन्होंने धोनी के वर्षों से चाहर के उपयोग पर खुल कर बात की।
सहवाग ने कहा “यह वही है जो एमएस धोनी को खास बनाता है। किसी अन्य फ्रेंचाइजी में, अगर उसने अपने पहले दो ओवरों में दो विकेट लिए होते, तो कप्तान सोचता, ‘मुझे उसे अंतिम ओवरों के लिए बचा लेना चाहिए’। लेकिन अंत में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बुमराह हो, चाहर हो, रबाडा या नॉर्टजे हो, आप हिट हो जाएंगे, ”।
उन्होंने कहा, ‘इसलिए धोनी ने चाहर का वास्तव में अच्छा इस्तेमाल किया। कभी-कभी, उन्होंने चार ओवरों का अपना पूरा कोटा भी पूरा कर लिया था। तो इसका श्रेय एमएस धोनी को भी जाता है।”
सहवाग ने यह भी कहा कि धोनी ने हमेशा ऐसे गेंदबाजों को प्राथमिकता दी है जो अधिक सटीक थे, चाहे उन्होंने कितनी भी गति से गेंदबाजी की हो।
More Stories
IPL 2025 में अनसोल्ड रहे ये दिग्गज ऑलराउंडर, SRH के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका
क्या बदलेगा IPL 2025 का शेड्यूल? एक मैच की वजह से फंसा पेंच, BCCI हरकत में आई!
CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स की सीजन में 5वीं जीता, हैदराबाद को दी 78 रनों से मात