CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   6:23:13
pakistan news

पाकिस्तान में ऐतिहासिक फैसला: सीएम के Top Advisor के रूप में की गई इस हिंदू की नियुक्ति

पूर्ववर्ती अमरकोट राज्य के ठाकुर राजवीर सिंह सोढ़ा को सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह का विशेष सहायक (Top advisor) नियुक्त किया गया है। यह बहुत शक्तिशाली और सम्मानित पद है, जहां सभी सदस्य सीधे सिंध के मुख्यमंत्री के लिए काम करते हैं।

ठाकुर राजवीर सिंह सोढ़ा इससे पहले 2002 से 2007 तक सिंध के MPA (प्रांतीय विधानसभा के सदस्य) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके चाचा राणा चंद्र सिंह भी राष्ट्रीय सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और जिनके नाम पर कच्छ में चंद्रनगर का नाम रखा गया है।

इसके साथ ही उनके बड़े भाई राणा हमीर सिंह सिंध विधानसभा में 5 बार MPA रह चुके हैं। वर्तमान में उनके 5 साल तक इस भूमिका में रहने की उम्मीद है।

यह खबर पाकिस्तान और खासकर सिंध प्रांत के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। पहली बार किसी हिंदू नेता को सिंध के मुख्यमंत्री का शीर्ष सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दर्शाता है कि पाकिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और समावेशिता बढ़ रही है।