CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 25   6:07:25

तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 63 रन की बढ़त, मयंक-पुजारा क्रीज पर

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं और उसके पास फिलहाल 63 रनों की बढ़त हो गई है। चेतेश्वर पुजारा (9) और मयंक अग्रवाल (4) रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा पहले विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने संयम बनाए रखा और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इसके बाद अश्विन ने पहली सफलता दिलाई और फिर अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को तोड़कर रख दिया। भारतीय गेंदबाजों ने 167 रन देकर न्यूजीलैंड के 10 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम ने 95 और विल यंग ने 89 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर ने पांच जबकि अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए।