CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   4:16:20
SambhalViolence

संभल में हिंसा करने वालों की हालत होगी खराब, योगी सरकार में लिए गए ये कड़े फैसले

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुई झड़प में अब तक चार लोगों ने अपनी जान गवादी है। इस सर्वे के दौरान कई ऐसी हरकते की गई जिससे कई लोगों को जानमाल का भारी नुकसान झेलना पड़ा। वहीं सर्वे के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस बीच आज संभल से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां अब स्थिति कंट्रोल में आ गई है। अब पुलिस पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों का भी पता लगाकर उनकी धरपकड़ करने में जुट गई है। योगी सरकार ने इन तत्वों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का आदेश दिया है।

योगी सरकार ने कहा है कि हमने संभल में हर चार सड़कों पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों के पोस्टर लगाने का फैसला किया है। हमने उनसे हर्जाना वसूलने का भी आदेश दिया है। जो असामाजिक तत्व अब तक पकड़े नहीं गए हैं, उनकी पहचान करने पर इनाम की घोषणा करने पर भी विचार किया जा रहा है। संभल के अपराधियों को कड़ी सजा देकर ऐसा तनाव और तनाव का माहौल पैदा करने वालों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जाएगा।

संभल में शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के दौरान हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने 100 पत्थरबाजों की पहचान भी कर ली है और अब तक 27 को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

100 लोगों की पहचान की गई, दो महिलाओं समेत 27 गिरफ्तार

उधर, संभल में शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के दौरान हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने 100 पत्थरबाजों की पहचान भी कर ली है, जबकि अब तक दो महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस झड़प में कुल 12 FIR दर्ज की गई हैं। उसके तहत 14 से 72 साल के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराएं लगाकर सख्त कार्रवाई की है। एफआईआर में पुलिस ने सांसद जिया उर रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सुहैल इकबाल पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है।

क्या थी संभल हिंसा घटना?

अदालत द्वारा यहां की जामा मस्जिद के दूसरे सर्वेक्षण के आदेश के बाद रविवार को एक टीम वहां पहुंची। हालांकि, इस सर्वे से स्थानीय लोग नाराज हो गए और धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच अचानक पथराव शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी, जिसमें एसपी, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा।