CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   12:13:37
erotic sculptures

भारत के ये मंदिर Erotic Sculptures के लिए मशहूर

वैसे तो भारत में सैकड़ो साल पुराने मंदिर मौजूद हैं। जो विभिन्न विशेषताओं के लिए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत के प्राचीन मंदिरों में से कुछ मंदिरों में कामुक छवियां उकेरी गई हैं। जो 13वीं शताब्दी से भी पहले की मानी जाती हैं। इसी वजह से इन मंदिरों को सेक्स टेंपल के नामों से भी जाना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इन मंदिरों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक यात्रा पर जाने से पहले अपनी इच्छाओं का अनुभव करने के लिए प्रेरित करना रहा होगा।

मध्य प्रदेश का खजुराहों मंदिर

खजुराहों मंदिर 22 मंदिरों का एक समूह है। जो विश्वभर के यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां की जटिल नक्काशी और बेहतरीन कामुक मूर्तिकला किसी भी इतिहास और कला प्रेमी को खजुहारों आने के लिए सम्मोहत कर सकती है। इसे यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थलों में भी लिस्टेड किया गया है। इस मंदिर की दीवारों पर पुरुषों और महिलाओं को कामुक मुद्रा को कई रूपों में दर्शाया गया है। इन कलाओं ने पूरे विश्व में प्रसिद्धी हासिल की है।

कोणार्क का सूर्य मंदिर

यह भारत के फेमस टेंपल्स में से एक है। कोणार्क का सूर्यमंदिर एक पवित्र स्थान है जिसमें यौनकृतियों के चित्रण है इसमें बहुविवाद, समलैंगिक संबंध और बहुपत्नि प्रथा शामिल है। मंदिर की ज्यादातर मूर्तियों ने प्रकृतिक आपदाओं को सामना किया है। वहीं इनमें कई की मूर्तियां अभी भी सुरक्षित है। इन्हें मंदिर की यात्रा करते वक्त देखा जा सकता है।

कर्नाटक का विरुपक्ष मंदिर

तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित विरुपक्ष मंदिर निर्माण और कला का बहुत ही सुंदर उदाहरण है। जो बाहरी दीवारों पर इन कामुक संरचनाओं का दावा करता है। यह मंदिर भगवान विरुपक्ष को समर्पित है। जो भगवान शिव का ही रूप माने जाते हैं। सातवी शताब्दी के दौरान बनाए गए इस मंदिर का इतिहास और सुंदर वास्तु कला की वजह से इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।

त्रिपुरांतका मंदिर, कर्नाटक

यह कर्नाटक के शिवमोगा जिले के ऐतिहासिक शहर बल्लीगावी में स्थित है। मंदिरों की दीवारों और खिड़कियों पर नक्काशीदार कई कहानियां है। बाहरी दीवारों पर कामसूत्र की बहुत सारी मूर्तियां देखी जा सकती हैं।

जैन मंदिर, रनकपुर, राजस्थान

यह मंदिर जैन अनुयायीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की दीवारों पर नृत्य करती अपसराओं की कामुक मूर्तियां उकेरी गई हैं। जो प्राचीन कामुक शैली को प्रदर्शित करती है। इसके अलावा मंदिर का मुख्य आकर्षण 1444 संगमरमर के खंबे हैं जिनमें अदृतिय नक्काशी और आकर्षक डिसाइन देखी जा सकती है।

थिरुमायम, तमिलनाडु
यहां भगवान विष्णु मंदिर की बाहरी दीवार कामसूत्र के अध्याय प्रस्तुत करती है। एक और सिद्धांत है जो कहता है कि इन कामुक मूर्तियों को मंदिरों की बाहरी दीवारों पर रखा गया था ताकि यह दर्शाया जा सके कि पवित्र स्थान में प्रवेश करने से पहले मनुष्यों को मंदिर के बाहर अपनी इच्छाएं छोड़नी थीं।

मोडेरा सूर्य मंदिर, गुजरात
मोडेरा का सूर्य मंदिर किसी भी अन्य सामान्य मंदिर की तरह है जिसकी दीवारों पर जटिल कलाकृतियां उकेरी गई हैं। हालांकि, यदि आप करीब से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि मूर्तियां अंतरंग कृत्यों में शामिल हैं। यह मंदिर अब क्रियाशील नहीं है और यहां कोई अनुष्ठान नहीं किया जाता है। फिर भी यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है।