CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:24:16
फोटो साभार सोशल मीडिया

फोटो साभार सोशल मीडिया

जानें अंग्रेजो से पहले भारत में किसने किया था कब्जा

प्राचीन काल से ही भारत अपनी अपार संपदा, मसालों, सोने और प्राकृतिक संसाधनों के विशाल भंडार के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियों में रहा है। इसलिए पहले भारत को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। इस असीम संपदा का दोहन करने के लिए देश पर बार-बार आक्रमण किए गए। जिसके बाद यहां कई राजवंशों ने शासन किया। इनमें शक, कुषाण, हूण, अफगान, तुर्क, खिलजी, लोदी और मुगल से लेकर ब्रिटिश तक शामिल हैं।

लगभग 200 सालों के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद साल 1947 में भारत में ब्रिटिश शासन भी खत्म हो गया। भारत में ब्रिटिश शासन की स्थापना से पहले मुगल साम्राज्य ने भारत पर शासन किया था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा इस राजवंश पर कब्जा करने तक बीस से ज्यादा मुगल सम्राटों ने एक के बाद एक भारत पर शासन किया। यहां हम आपकों सबसे शक्तिशाली दस सम्राटों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पहला बाबर – ज़हीरुद्दीन मुहम्मद उर्फ बाबर मुग़ल साम्राज्य का संस्थापक और प्रथम शासक था। इनका जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ था। यह तैमूर और चंगेज़ ख़ान का वंशज था।

दूसरा हुमायूं – हुमायूं एक मुगल शासक था। प्रथम मुगल सम्राट बाबर का पुत्र नसीरुद्दीन हुमायूं था। हुमायूं के पास साम्राज्य बहुत साल तक नहीं रहा, पर मुगल साम्राज्य की नींव में हुमायूं का अहम योगदान है।

तीसरा अकबर – जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक था। अकबर को अकबर-ऐ-आजम, शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है। सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं और हमीदा बानो का पुत्र था।

चौथा जहांगीर- जहांगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे। मुराद और दानियाल उनके छोटे भाई थे। सलीम अकबर की मृत्यु के बाद नूरुद्दीन मोहम्मद जहांगीर के उपनाम से मुगल बादशाह बने।

पांचवां शाहजहां – शाहजहां पांचवे मुगल शहंशाह थे। शाहजहां का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेगम मुमताज के लिए विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनवाई।

छठवां औरंगज़ेब- मुहिउद्दीन मोहम्मद जिसे आम तौर पर औरंगज़ेब या आलमगीर के नाम से जाना जाता था। औरंजगेब भारत पर राज करने वाला छठा मुग़ल शासक था। औरंगज़ेब ने भारतीय उपमहाद्वीप पर लगभगआधी सदी राज किया।

सातवां मोहम्मद आज़म शाह- कुतुब-उद-दीन मुहम्मद आज़म, जिसे आमतौर पर आजम शाह के नाम से जाना जाता है, वे एक मुगल सम्राट थे। वह छठे मुगल बादशाह औरंगजेब और उनकी प्रमुख पत्नी दिलरस बानो बेगम के तीसरे पुत्र थे।

आठवां – बहादुर शाह ज़फर – बहादुर शाह जफर भारत में मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शहंशाह, और उर्दू के जाने-माने शायर थे। उन्होंने 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया था। युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने उन्हें बर्मा भेज दिया जहां उनकी मृत्यु हो गई थी।

नौवे शासक जहांदार शाह – जहांदार शाह हिन्दुस्तान का मुगल सम्राट था। इसने यहां 1712-1713 तक राज्य किया। जहांदार बहादुरशाह के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता की मृत्यु के पश्चात् सत्ता के लिये इसे अपने भाइयों से लड़ना पड़ा।

दसवां नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह एक मुग़ल बादशाह थे। मोहम्मद शाह को रंगीला नाम से भी जाना जाता है।

कुल मिलाकर, यदि हम भारत के शासकों के विशाल इतिहास पर नज़र डालें, तो हम देखते हैं कि भारत ने कई छोटे राज्यों का शासन देखा है। वहीं सत्ता केंद्र, ज्यादातर मगध और दक्षिणी भारत के शासकों के बीच विभाजित रहे।