CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   1:09:48
khel ratna 2025

मनु भाकर और डी गुकेश सहित इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ओलंपिक डबल पदक विजेता मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन गुकेश डी, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के लिए खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा की है।

मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे,मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर महीने में आयोजित पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं।