CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   11:23:40

बॉलीवुड की ये 8 ऐक्ट्रेस क्यों बन गई हमेशा के लिए एक दूसरे की दुश्मन?

लाइट्स की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियों के बीच स्टारडम की जंग अक्सर देखने को मिलती रहती है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच कभी पति, तो कभी बॉयफ्रेंड, तो कभी फिल्मों में मेल रोल को लेकर जंग छिड़ चुकी है।

1. सारा अली खान और जान्हवी कपूर

सारा अली खान और जान्हवी कपूर बी-टाउन के चर्चित दोस्तों में से एक माने जाते हैं। दोनों को कई बार वेकेशन में साथ देखा जा चुका है। सारा और जान्हवी कैमरे के सामने बहुत करीब दिखाई देती हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में ये एक दूसरे से नफरत करती हैं।

2. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ

कभी ये एक्ट्रेसेस एक दूसरे की जिगरी यार हुआ करती थीं। पर जब आलिया रणवीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई तब कैटरीना ने आलिया भट्ट से नफरत करना शुरू कर दिया। कैटरीना को ये लगता है कि रणवीर ने उन्हें धोखा दिया, जब वो आलिया को डेट करने लगे थे।

    3. कंगना राणावत और दीपिका पादुकोण

    कंगना रनौत आए दिन बॉलीवुड में अपने बयानों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। दोनों एक्ट्रेस के बीच फाइट तब शुरू हुई जब कंगना ने दीपिका को टीस किया था। दोनों के बीच चल रहा कोल्ड वॉर इस कदर का है कि दीपिका ने अपनी शादी में कंगना को इनवाइट तक नहीं किया था। उनकी शादी में शामिल होने के लिए पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री आई हुई थी, लेकिन कंगना उनमें नजर नहीं आईं।

    4. दीपिका और कैटरीना कैफ

    दीपिका हमेशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर कपूर से रिलेशन टूटने का दोषी कैटरीना को मानती हैं। जब जग्गा जासूस की शूटींग पर थे तब वे कैटरीना के क्लोज जाने लगे थे। उसके बाद दीपिका से ब्रेकअप करने के बाद कैटरीना को डेट करने लगे। इसलिए दीपिका कैटरीना को पसंद नहीं करती हैं।

    5. सोनम कपूर और ऐश्वर्या

    एक बार एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को आंटी बुला दिया था, जिसके बाद इन दोनों के बीच कोल्ड वॉर की शुरुआत हो गई थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

    6. अनुष्का शर्मा और दीपिका

    एक वक्त था जब अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं। इसके बाद अचानक रणवीर सिंह ने अनुष्का को धोखा दे दिया और दीपिका को डेट करने लगे। रणवीर सिंह की वजह से अनुष्का और दीपिका एक दूसरे की दुश्मन बन गई।

    7. कंगना और सोनम कपूर

    सोनम ने एक बार पब्लिकली कंगना को ताना दिया कि वे अच्छी नहीं दिखती और उन्हें एक्टिंग करना नहीं आता। तब कंगना ने जवाब दिया कि सोनम कपूर बस एक स्टार किड है। इनकी ये दुश्मनी काफी लंबे समय तक चली।

    8. जया बच्चन और रेखा

    सबसे आखरी में हम बात करने जा रहे हैं सबसे पुरानी दुश्मनी की। जिनके बीच का छगड़ा पिछले 50 साले से जारी है। रेखा और जया बच्चन के बीच में दुश्मनी का कारण अमिताभ बच्चन है। अमिताभ और रेखा के अफेयर के तमाम किस्से आज भी सुनने को मिलते रहते हैं। पर्दे पर रेखा-अमिताभ की जोड़ी बहुत पसंद दी गई, लेकिन जया के कड़े तेवरों के कारण दोनों ने ज्यादा फिल्में एक साथ नहीं की। इनके बीच की दुश्मननी आज भी खत्म नहीं हुई है।